पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत, संवाददाता। न्यूरिया पुलिस ने ट्रक से डीजल और अन्य सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना न्यूरिया क्षेत्र के मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी मोहम्मद फहीम ने दो दिन पूर्व थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि एक पेट्रोल पंप पर खड़े उसके ट्रक से खिड़की का लॉक और डीजल टैंक पर लगा ताला तोड़कर केविन में रखे ड्राइवर के अभिलेख और तीन हजार रुपये नकद तथा ट्रक की टंकी में पड़ा 37 हजार रुपये का डीजल चोरी कर लिया गया। मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर से दो युवकों को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- ट्रक से डीजल और सामान चोरी आरोपियों के कब्जे से एक कार और 145 लीटर डीजल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने...