हरदोई, जून 23 -- कछौना। मरीज को घर छोड़कर लौट रही एक निजी एम्बुलेंस खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। कछौना देहात के मजरा तकिया निवासी 38 वर्षीय वसीम कस्बे के पास स्थित एक निजी हॉस्पिटल की एम्बुलेंस चलाते थे। मंगलवार की दोपहर हॉस्पिटल से मरीज को घर छोड़कर वसीम एम्बुलेंस से लौट रहे थे। तभी कछौना में इंडियन पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार एम्बुलेंस पीछे से जा टकराई। हादसे में एम्बुलेंस के परखचे उड़ गए और चालक वसीम उर्फ भूरा की मौके पर मौत हो गई।मृतक वसीम चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। एम्बुलेंस चलाकर वसीम अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद पत्नी आसमा, दो बेटियां व एक बेटे के सामने अब परिवार के भरण पोषण का संकट उतपन्न हो गया। इस...