बिहारशरीफ, अगस्त 14 -- रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर अरौत गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार टेम्पो, सड़क किराने खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में टेम्पो चालक समेत छह लोग जख्मी हो गये। टेम्पो के भी परखच्चे उड़ गये। टक्कर इतनी भयानक थी कि दो युवक दोनों वाहनों के बीच फंस गये। गैस कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। जख्मी अंजनी कुमारी, सोनू कुमार, आकाश कुमार, सोनू कुमार, रीना देवी आदि को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि दो युवकों को गाड़ी काटकर निकाला गया। सभी का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...