लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- थाना उचौलिया क्षेत्र के अंतर्गत मोहदि्दयापुर में बुधवार देर रात जब हादसा हुआ तो सभी यात्री नींद में थे। सभी सोते हुए बरेली की ओर जा रहे थे। उसी दौरान अचानक बस ट्रक से टकरा गई। हर ओर चीख-पुकार मच गई। बस में बैठे यात्री खून से लथपथ हो गए। इस हादसे में बस सवार 30 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से एक की शाहजहांपुर में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जनपद सीतापुर के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र से श्रद्धालु बस द्वारा मनौना धाम के दर्शन के लिए निकले थे। बुधवार रात करीब एक बजे जब बस मोहदि्दयापुर के पास पहुंची, तो चालक को अचानक झपकी आ गई। झपकी लगने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उनमें से 18 घायलों को तत्काल सामुदायिक स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.