पीलीभीत, फरवरी 9 -- अमरिया। पीलीभीत-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर ट्रक की टक्कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना अमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसा रविवार दोपहर करीब दो बजे थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम बड़ेपुरा के समीप हुआ। सितारगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार युवक को बढ़ेपुरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद शाकिर निवासी ग्राम माधोपुर थाना अमरिया के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.