सोनभद्र, जनवरी 14 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सर्वेश्वरी आश्रम के पास मंगलवार की शाम करीब 9 बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वह म्योरपुर के रासपहरी से अपने घर देवरी जा रहा था। म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 27 वर्षीय दिनेश प्रजापति पुत्र छोटेलाल प्रजापति अपनी बाइक से घर लौट रहा था। सर्वेश्वरी आश्रम के पास पहुंचते ही उसने आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुँचाया, जहाँ चिकित्सक डॉ. पीएन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.