रायबरेली, अप्रैल 17 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के महमदमऊ गांव के रहने वाले बाइक सवार धर्मेंद्र उर्फ छोटू (27) पुत्र शिवराम शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे बाइक से अपने दोस्त को लेने बहाई गांव जा रहा था। इसी बीच रास्ते में क्षेत्र के पूरे हरजू गांव के पास उसकी बाइक में सामने आ रहे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- ट्रक ने दिया चकमा तो बाइक मंदिर से टकराई, युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.