ट्रक से टकराकर बस में लगी भीषण आग, पांच घायल
मैनपुरी, जुलाई 26 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां दिल्ली से लखनऊ जा रही एक निजी बस आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के बाद बस में भीषण आग लग गई। बस में 40 यात्री सवार थे जो आग लगते ही बाहर निकलकर जान बचाने के लिए भागे। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ी अनहोनी टल गई। सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। बस चालक, परिचालक सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घटना करहल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 85.500 के निकट हुई। करहल पुलिस ने बताया कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे। यात्रा के दौरान बस अचानक आगे चल रहे अज्ञात ट्रक से टकरा गई और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी करहल प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.