ट्रक से टकराकर पलटी कार, पिता-पुत्र समेत तीन घायल
इटावा औरैया, जून 18 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर बिजौली ओवरब्रिज के पास गुरुवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराने के बाद पलटते हुए डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में पिता-पुत्र और भतीजा मामूली घायल हो गए। फतेहपुर के तौरा गांव निवासी 45 वर्षीय शिवनाथ हरियाणा के फरीदाबाद में रहकर आर्किटेक्ट का व्यवसाय करते हैं। वह बुधवार रात अपने 17 वर्षीय पुत्र चंदन और 15 वर्षीय भतीजे विकेश के साथ कार से गांव लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिजौली ओवरब्रिज पार करते समय कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा भिड़ी और पलट गई। हादसे के दौरान कार पलटते हुए हाईवे के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. रविंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.