ट्रक से टकराकर डंपर धूं धूकर जला, ड्राइवर को बचाया
इटावा औरैया, अगस्त 11 -- भरथना। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के पांच बजे एक बड़ा हादसा हो गया। चैनल नंबर 277 के पास गिट्टी लदा डंपर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और धूं धूकर जलने लगा। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर गिट्टी लेकर झांसी से बरेली जा रहा था। इसी दौरान चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे डंपर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर में आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग तेज होने से डंपर चालक जमील अहमद पुत्र समीर अहमद निवासी अमेठी डंपर में ही फंस गया। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे कर्मियों और राहगीरों की मदद से उसे क्षतिग्रस्त वाहन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.