सराईकेला, मई 24 -- सरायकेला। सरायकेला-टाटा मुख्य सड़क पर भोलाडीह गांव के समीप शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले आगे चल रहे ट्रक से टकराई और फिर उछल कर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की पहचान जिले के रहने वाले नुरुल इस्लाम (28) और गुलाम रसूल (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गुलाम रसूल कार चला रहा था और नुरुल इस्लाम उसके बगल की सीट पर बैठा था। भोलाडीह गांव के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बैक होते हुए सीधे सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी. यह भी पढ़ें- कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर घर में घुसी अनियंत्रित कार, दो घायलजिप सदस्य ने पेश की इं...