गिरडीह, मई 25 -- बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी के पास नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टल गया। खड़ी ट्रक से पीछे से आ रही कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया और पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में 'मां का आशीर्वाद' ही जीवनदान बन गया। ट्रक के पीछे 'मां का आशीर्वाद' लिखा था और शायद उसी आशीर्वाद से कार सवारों की जान बच गई। हालांकि कार में सवार चार श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह भी पढ़ें- ट्रक से टकराकर कार घुसी नीचे, रजरप्पा से लौट रहे कंकड़बाग के 4 श्रद्धालु घायल पर बची जानघायलों की मदद घटना के बाद ड्राइवर कार में ही फंस गया था। सूचना पर स्थानीय निवासी बजरंगी पटेल, गोल्डन जायसवाल, विजय गुजर आदि मौके पर पहुंचे और घायलों को बगोदर ट्रामा सेंटर पहुंचाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची एवं घटना का...