ट्रक से टकराई बाइक, 12वीं के छात्र की मौत, तीन गंभीर
बगहा, अगस्त 26 -- साठी। साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग पर राय बरवा गांव के समीप बुधवार अलसुबह करीब तीन बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में 12वीं के छात्र शिकारपुर थाना क्षेत्र के सुमन विहार वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार (18) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुमन विहार निवासी साबिर आलम के पुत्र खालिद (20), वैभव कुमार (21) और गोखुला स्टेशन निवासी जयप्रकाश गिरि के पुत्र सुरेंद्र कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि चारों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर चनपटिया की ओर से नरकटियागंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Chapra News: स्कोर्पियो की पोल से टक्कर में युवक की मौत, दो घायलघटना का विवरण राय बरवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े सीमेंट लदे ट्रक से जा टकराई। टक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.