ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
फरीदाबाद, सितम्बर 23 -- पलवल, अजित कुमार। गांव बहरोला फ्लाईओवर के पास मंगलवार दोपहर सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा जिले के गांव पवहा निवासी अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता पप्पू सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभिषेक कुमार फरीदाबाद स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर से बाइक पर सवार हो कर मथुरा स्थित अपने घर जा रहा था। दोपहर करीब 12 बजे बहरोला फ्लाईओवर के पास उसकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.