अलीगढ़, जून 30 -- अकराबाद, संवाददाता। सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाइवे पर धनीपुर हवाई पट्टी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एटा से अलीगढ़ जा रही एक आर्टिगा कार धनीपुर हवाई पट्टी चौराहे के पास अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रक सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गया। हादसे में कार सवार मनीष अवस्थी पुत्र हरिनाथ अवस्थी, मोना, शिवम सोलंकी, बसु सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल मनीष अवस्थी पुत्र...