गौरीगंज, जनवरी 10 -- शुकुल बाजार। शुक्रवार की देर रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार ट्रक से टकरा गई। हालांकि कार चालक को कोई चोट नहीं आई। थाना क्षेत्र के सत्थिन गांव के किलोमीटर संख्या 71.7 पर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही ट्रक से जा टकराई। घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक को खास चोट नहीं आई। कार चालक की पहचान अनिरुद्ध यादव पुत्र हरकेश यादव निवासी लाल बंगला देवनपुर थाना रामादेवी जनपद कानपुर के रूप में हुई। कार में चालक के अलावा कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कार्यदायी संस्था ने हाइड्रा मंगवाकर क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा पर पहुंचाया। जिससे सड़क पर आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.