बदायूं, जून 13 -- नगर में बीती देर रात एक लग्जरी कार ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन समय पर एयरबैग खुल जाने से चालक की जान बच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसा रात करीब साढ़े 11 बजे बदायूं स्टैंड के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीतापुर निवासी विमल कुमार अपनी लग्जरी कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार सामने चल रहे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर क्राइम वीके मौर्य ने बताया कि घायल चालक को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले की जा...