प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- मेडिकल कॉलेज के मरीज को प्रयागराज एसआरएन पहुंचाकर लौट रही 108 एंबुलेंस सोरांव में आगे चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगते ही पीछे से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ईएमटी की मौत हो गई। जबकि चालक को प्रयागराज के नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज के रहने वाले 30 वर्षीय अशोक कुमार यहां 108 एंबुलेंस पर ईएमटी था। एंबुलेंस पर उमेश कुमार चालक है। दोनों सोमवार आधी रात मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को प्रयागराज पहुंचाने गए थे। वहां एसआरएन हॉस्पिटल में मरीज पहुंचाकर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े साढ़े तीन बजे अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर सोरांव में आगे चल रहे ट्रक में अचानक ब्रेक लगते ही एंबुलेंस जोरों से टकरा गई। इससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक उमेश के साथ ईएमटी अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.