ट्रक से छपरा भेजी जा रही चंडीगढ़ निर्मित 310 पेटी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
देवरिया, सितम्बर 9 -- -देवरिया, निज संवाददाता। जिले के सदर कोतवाली के सोनूघाट के समीप से मंगलवार की भोर में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। ट्रक से बिहार के छपरा भेजी जा रही 310 पेटी चंडीगढ़ निर्मित शराब पुलिस ने बरामद किया। साथ ही दो तस्करों को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया, वहीं चालक मौके का फायदा उठा फरार हो गया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर लेने का पुलिस का दावा है।
पुलिस की कार्रवाई सदर कोतवाल शशिभूषण राय पुलिस टीम के साथ भोर में गश्त पर थे। इस बीच मुखबिर ने सूचना दिया कि देवरिया की तरफ से एक ट्रक शराब लेकर बिहार जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई। हरियाणा नंबर का एक ट्रक सोनूघाट चौराहे पर आते हुए नजर आया। जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.