ट्रक से चोरी हुई चार बैटरियां बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
बोकारो, जून 26 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। जरीडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक से चोरी हुई चार बैटरियां बरामद कर चोरी कांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही चोरी की बैटरियों को ले जाने में प्रयुक्त एक वाहन भी जब्त किया गया है। जरीडीह थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने बताया कि 25 जून को महाराष्ट्र निवासी सुनील यादव ने ट्रक से बैटरी चोरी होने के संबंध में जरीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर थाना स्तर पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जैनामोड़ के राजपूत टोला क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.