ट्रक से चार लाख कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद
चंदौली, जुलाई 15 -- नियामताबाद,हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते सोमवार की शाम सरेसर स्थित भारत पेट्रोलियम गेट के समीप एक ट्रक से करीब चार लाख रुपये मूल्य की एक हजार 35 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह सोमवार शाम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वाराणसी की ओर से एक ट्रक में अवैध शराब लादकर बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सरेसर स्थित भारत पेट्रोलियम गेट के पास बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। इसीबीच एक संदिग्ध ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.