बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं। नेपाल से दिल्ली जा रहा रिफाइंड सोयाबीन ऑयल से भरा ट्रक 16 जनवरी को सहसवान इलाके से गायब हुआ, जिसकी रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस सक्रिय हुई। कार्रवाई में न्योली शुगर मिल के पास ट्रक बरामद कर कुल 1,114 टीन तेल, ट्रक व पिकअप गाड़ी जब्त की गई। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि खराब चालक और उसके साथियों की तलाश जारी है। सहसवान कोतवाली में 19 जनवरी को दिल्ली के सेक्टर-15 रोहिणी स्थित 22 नंबर मॉर्डन अपार्टमेंट निवासी अजय मैनी ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक चालक मोरपाल पुत्र बालकराम, निवासी ग्राम महोटा गढ़िया रंगीन, शाहजहांपुर ने शिव शक्ति घी उद्योग प्राइवेट लिमिटेड जीतपुर, बारा नेपाल से काल्का एग्रो इंडिया फूड्स दिल्ली के लिए 1,750 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल लोड कर रवाना किया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.