बगहा, मार्च 6 -- सिकटा। बलथर थाने के सड़किया टोला स्थित घोड़ासहन कैनाल पुल चौक के सैनिक मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार शिक्षक देवकान्त साह(55)की मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर पीछे बैठे दो पोते दीपू कुमार(12) व आकाश कुमार (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत शिक्षक बलथर थाने के जगीराहां गांव के निवासी थे। थानाध्यक्ष लालदेव दास ने बताया कि देवकांत साह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। वहीं, शिक्षक के दोनों पोतों दीपू कुमार व आकाश कुमार को जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया है। ट्रक चालक व उप चालक घटना के बाद मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गए है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिक्षक अपने दोनों पोतों को बाइक पर लेकर ड्यूटी पर बगल के खाप परसा गांव में प्राथमिक विद्यालय जा रहे थे। इसी दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.