बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के पून गांव निवासी 18 वर्षीय जय किशोर पुत्र कोदा वर्मा शुक्रवार की शाम बाइक से बाजार सामान वापस करने आ रहा था। तभी परईया दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को लोगो ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के चाचा संजय वर्मा ने बताया कि जय किशोर अहमदाबाद में रह कर मजदूरी करता था। उसके पिता की 14 फरवरी को मौत हो गई थी। 26फरवरी को तेरहबी संस्कार था। पिता के तेरहवी संस्कार में शामिल होने आया था। तेरहवी के बाद किराने को जो सामान बचा था। वह सामान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.