सोनभद्र, मई 21 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह और गौरीशंकर गांव के बीच गुरुवार की सुबह ट्रक से कुचलकर सेवानिवृत्त शिक्षक मौत हो गई, जबकि उनका पौत्र घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घायल किशोर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहगंज थाना क्षेत्र के भुड़कुड़ा गांव निवासी 64 वर्षीय उदय नारायण राम पुत्र जदुनाथ सेवानिवृत्त शिक्षक थे। गुरुवार को वह अपने 15 वर्षीय पौत्र शुभांशु को बाइक से लेकर किसी काम से राबर्ट्सगंज आ रहे थे। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम बताया जा रहा है कि जैसे ही वह राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सलैयाडीह और गौ...