जौनपुर, मई 6 -- बदलापुर। कस्बे के सरोखनपुर गांव स्थित फोरलेन अंडरपास पर मंगलवार को ट्रक से कुचलकर एक साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खुटहन थाना क्षेत्र के मेढ़ा गांव निवासी 40 वर्षीय संदीप बरनवाल साईकिल से घर जा रहा था। जहां विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र दत्त ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...