मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- अहरौरा। वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर बुधवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब कुदारन गांव के पास सोनभद्र से वाराणसी की जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। वह अदलहाट थाना क्षेत्र के गोठौरा गांव का निवासी था। मृतक बाजार से घर का सामान खरीद कर लौट रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वहीं चालक वाहन खड़ा कर भाग गया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर थाने उठा ले गई। अदलहाट थाना क्षेत्र के गोठौरा गांव निवासी नारद गौड़(50) मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। यह भी पढ़ें- बेकाबू ट्रक का कहर, साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर दर्दनाक मौत वह बुधवार को अहरौरा बाजार घर का आवश्यक सामान और सब्जी खरीदने आया था। वह सामान खरीद कर देर शाम घर लौट रहा था। वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.