ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदली
सहारनपुर, मई 9 -- नागल, संवाददाता। थाना नागल क्षेत्र के टपरी मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बिहारीगढ़ के गांव मनोहरपुर निवासी करीब 22 वर्षीय सुमित राठौर गुरुवार रात टपरी मार्ग स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में बाराती और घराती जश्न में शामिल थे। कोई भोजन का आनंद ले रहा था तो कुछ युवक डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे सूचना मिली कि सड़क पार कर रहा एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही समारोह में मौजूद लोग सड़क की ओर दौड़े। वहां सुमित राठौर लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा मिला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.