मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा के सरमस्तपुर पकड़ी गांव में शनिवार को टाटा ट्रक से कुचलकर एक मासूम बालक की मौत हो गई। उसकी पहचान गांव के ही राजू कुमार के पुत्र ऋषि राज (3) के रूप में हुई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज है। बताया जा रहा है कि मासूम दादी के पास से अपने घर आ था। तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद एक दरवाजे पर ट्रक को खड़ा कर चालक फरार हो गया। ट्रक स्थानीय ग्रामीण का ही बताया जाता है, जिससे हादसे से आक्रोशित पीड़ित परिवार व उनके समर्थकों के साथ कुछ ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। पीड़ित समर्थक हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया गया। एक पुलिस कर्मी और आक्रोशित युवकों के बीच भी नोकझोंक हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.