ट्रक से कुचलकर बुजुर्ग की मौत, 24 घंटे बाद हुई शव की पहचान
जहानाबाद, अक्टूबर 3 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के बैदराबाद के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से हुई बुजुर्ग की मौत के करीब 24 घंटे बाद शव की पहचान कर ली गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के सैदपुर धावा गांव निवासी 62 वर्षीय चरित्र साव के रूप में हुई है।
घटनाक्रम मृतक के भतीजे लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि उनके चाचा शुक्रवार की सुबह गमी का सामान लेकर पीरू समाधि के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जाने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बैदराबाद के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। शाम तक जब वे गमी का सामान लेकर रिश्तेदार के घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में जानकारी मिली कि बैदराबाद के समीप एक बुजुर्ग की ट्रक से कुचलकर मौत हुई है। परिजन सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.