प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे युवक को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कंधई थाना क्षेत्र के मनैतापुर बलुआ मऊ निवासी 37 वर्षीय नीरज बुधवार शाम आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में मकान का लिंटर डालकर लौट रहा था। दीवानगंज बाजार में सब्जी खरीदने के बाद बाइक से घर जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर के पास बिजहरा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। सूचना पर दीवानगंज चौकी के एसआई सुभाष चंद्र मौके पर पहुंचे। वह उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलखरनाथ धाम ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- अचानक ट्रक का खोला गेट, चपेट में आकर शिक्षक की मौत जानकारी मिलने पर पत्नी अमरावती, बेटा साहिल, सोनू, बेटी संध्या, गुड़िया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.