प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 21 -- दुर्गागंज (प्रतापगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज-देल्हूपुर मार्ग स्थित कछरा नहर पुल के पास ट्रक से कुचलकर जौनपुर के रहने वाले बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका चचेरा भाई घायल हो गया। उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। ट्रक चालक घटना के बाद भाग निकला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जौनपुर के मुगरा बादशाहपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार सरोज गुरुवार को प्रयागराज के सरायराजा भगोला बहरिया में रहने वाले चचेरे भाई त्रिभुवन उर्फ संतोष सरोज के साथ अपनी बहन के घर सुजानगढ़ मानधाता गया था। शाम को वापस लौटते समय रानीगंज थाना क्षेत्र के कछरा नहर पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक घटना के बाद तेजी से देल्हुपुर की ओर भाग निकला। आसपास ...