आजमगढ़, फरवरी 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर के जुनेदगंज में बाईपास मार्ग पर मंगलवार की दोपहर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक से बहन के घर जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। रौनापार थाना क्षेत्र के चक्की हाजी गांव निवासी 35 वर्षीय मंगेश बैंकाक में रहता था। चार-पांच माह पूर्व वह घर आया था। दो माह बाद उसे बैंकाक जाना था। मंगलवार को वह घर से अपनी बहन रेखा के घर रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव जाने के लिए निकला था। घर से वह जीयनपुर पहुंचा। यहां किसी से मिलने के बाद बाइक से बहन के घर जा रहा था। शहर के बाईपास मार्ग पर वह जुनेदगंज के पास पहुंचा था। इस दौरान बस को ओवरटेक करने लगा। तभी सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। वह ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक का प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.