बिहारशरीफ, मार्च 31 -- इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुरगाम गांव के पास हुआ हादसा इस्लामपुर, निज संवाददाता। नालंदा व जहानाबाद जिले की सीमा पर इस्लामपुर-मुरगाम पथ पर मुरगाम गांव के पास मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार बहनोई की मौत हो गयी। साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया जा रहा है। सरपंच दानी यादव ने बताया कि महुआरी-मिल्कीपर गांव निवासी उपेन्द्र कुमार अपने साला, महरोगोरैया गांव निवासी रामजी प्रसाद के साथ बाइक से इस्लामपुर आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उपेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। इस्लामपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि घटना हुलासगंज थाना क्षेत्र में हुई है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...