बांका, फरवरी 5 -- बाराहाट (बांका), निज प्रतिनिधि। भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद एक भीषण सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के एक युवक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बाराहाट थाना क्षेत्र के ओरिया गांव के समीप हुआ। सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराहाट लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खुरशेद शेख (40 वर्ष), पिता सायब शेख, निवासी गोपालपुर, ऐजीनगर (प. बंगाल) के रूप में हुई है। बताया गया कि खुरशेद शेख बाराहाट बाजार में किराए पर रहकर क्षेत्र में घरेलू सामान बेचने का काम करता था। रोज की तरह वह बुधवार सुबह मोटरसाइकिल से बौसी क्षेत्र सामान बेचने गया था। दोपहर बाद बौसी से लौटते समय ओरिया गांव के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.