ट्रक से कुचलकर पुत्र की मौत, मां गंभीर
मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- बोचहां,हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के भोला चौक के समीप शनिवार की देर रात ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया। हादसे में लोहसरी बरहेता वार्ड 11 निवासी संतोष महतो के पुत्र शिवनाथ कुमार उर्फ मोहित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की मां पूनम देवी घायल हो गई। दोनों मां-बेटे गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी स्थित नाना के घर से भोज खाकर बरहेता लौट रहे थे। घटना की सूचना पर पीएसआई प्रमोद पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को एसकेएमसीएच भेजवाया। महिला के हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। इधर, थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार ट्रक और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.