ट्रक से कुचलकर पांच साल के मासूम की गई जान
गाजीपुर, मई 26 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मरदह बाजार में अपने मामा के साथ खरीदारी करने गए पांच साल के मासूम को सिलेंडर लदे ट्रक ने कुचल दिया। आनन फानन में लोग उसे इलाज के लिए मऊ लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं ट्रक छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ने के बाद जमकर पिटाई करा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ऊंचाडीह निवासी पांच वर्षीय आर्यन यादव पुत्र रामदरश यादव अपनी मां रीता यादव के साथ चार दिन पहले मामा महेंद्र यादव निवासी चवरा, बिहरा थाना बिरनो आया था। मंगलवार को आर्यन मामा रामदरश और मामी के साथ मरदह बाजार में खरीदारी करने आया था। मरदह-कासिमाबाद मार्ग के तिराहे पर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। जिससे गम्भीर र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.