सोनभद्र, मार्च 2 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरा राजा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को एक ट्रक से कुचलकर दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सास गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में कोहराम मच गया। सास दामाद के साथ मिर्जापुर जेल में बंद बेटे से मिलकर घर लौट रही थी। राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर मार्ग पर देवरा राजा पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार 28 वर्षीय सोनू चौहान पुत्र बैजनाथ निवासी देवदत्तपुर, थाना चकरघट्टा, जनपद चंदौली अपनी सास 42 वर्षीय संगीता पत्नी शिवपूजन चौहान, निवासी ग्राम अमृतपुर बघौलिया जनपद चंदौली (हाल पता देवदत्तपुर, थाना चकरघट्टा) के साथ करमा के तरफ से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू चौहान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.