ट्रक से कुचलकर झारखंड के चालक की मौत
चंदौली, मई 11 -- दुलहीपुर(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंधासी पुलिस चौकी अंतर्गत कोयला मंडी में सोमवार की सुबह ट्रक चालक की लापरवाही से एक लगभग 47 वर्षीय अधेड़ चालक की कुचलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक चालक झारखंड का निवासी था। झारखंड निवासी ट्रक चालक युनुस वहीं के ट्रक मालिक पिंकू सोढ़ी का ट्रक चालक था। वह वहां से कोयला लेकर चंधासी कोयला मंडी में बीते रविवार की रात आया था। सोमवार की सुबह वह अपने ट्रक के पास खड़ा था। इसी दौरान दूसर ट्रक चालक अपने वाहन को आगे पीछे कर जीटी रोड पर जा रहा था। इसी बीच चालक की लापरवाही से ट्रक के पीछे खड़ा युनुस उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.