गाजीपुर, अप्रैल 14 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खानपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पर गोपालपुर के पास मंगलवार को बाइक से जा रहे सबमर्सिबल मिस्त्री ने एम्बुलेंस में पीछे से टक्कर मार दी और सड़क पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार सैदपुर थाना क्षेत्र के फुलवारी कला गांव निवासी 52 वर्षीय गुलाब चंद्र यादव पुत्र स्व. अग्नू यादव पेशे से सबमर्सिबल मशीन के मिस्त्री थे। इसी काम से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह मोटरसाइकिल से सबमर्सिबल मशीन बनवाने के लिए गांव से सिधौना जा रहे थे। इसी दौरान खानपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गोपालपुर के पास एम्बुलेंस में पीछे से टकरा गए और अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर पड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.