ट्रक से कार सवार को कुचलने का प्रयास
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- प्रतापगढ़। कानपुर के केशव नगर निवासी देवेश कुमार ओझा बुधवार को कार से जौनपुर जा रहे थे। आरोप है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के भुपियामऊ के पास बाइक सवार दो युवक उन्हें ओवरटेक करते समय पीछे से एक ट्रक चालक को इशारा कर रहे थे। तभी ट्रक चालक ने देवेश को कुचलने के इरादे से पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक पर ओवरलोड मोरंग लदा था। आसपास के लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर भुपियामऊ पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में देवेश ने सुल्तानपुर की नंबर के ट्रक चालक के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.