सुल्तानपुर, मार्च 6 -- दोस्तपुर, संवाददाता। कस्बे में शुक्रवार को प्रवर्तन द्वारा सड़क पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में हुए इस अभियान के दौरान ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जांच के दौरान एक अनफिट ट्रक को पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध प्रवर्तन विभाग ने कार्रवाई किया। इसके अतिरिक्त दो पिकअप वाहनों के खिलाफ भी विभिन्न कमियां पाए जाने पर कार्यवाही की गयी। अभियान के दौरान कुल 70 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को आगे की विधिक प्रक्रिया हेतु दोस्तपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। यात्री कर अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी ने बताया कि ओवरलोडिंग और फिटनेस मानकों की अनदेखी सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...