गौरीगंज, अप्रैल 16 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के पूरे पटई मोड़ के पास फोरलेन हाइवे पर गुरुवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो जीप को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की चपेट में आए एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर बोलेरो पिकअप जीप कस्बा मुसाफिरखाना से सवारियां लेकर जगदीशपुर जा रही थी। यह भी पढ़ें- फोरलेन हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक व बोलेरो की टक्कर की टक्कर, एक की मौत, पांच घायल जैसे ही वाहन फोरलेन पर चढ़ा, प...