मोतिहारी, मार्च 28 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। ढाका-झरोखर रोड पर पुरनहिया स्कूल के निकट ट्रक व बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार घायल हुआ है। घायल युवक के सिर व चेहरे पर चोटें आयी हैं व दाहिना पैर टूट गया है। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक चिकित्सा के बाद गम्भीर स्थिति में उसे मोतिहारी रेफर किया गया है। युवक की पहचान थाना क्षेत्र के महदेवा ग्राम वार्ड संख्या-14 निवासी जियालाल ठाकुर के 19वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त करथाने लाया गया है तथा चालक को पुलिस के द्वारा अपनी हिरासत में ले लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.