बेगुसराय, मई 2 -- बखरी थाना क्षेत्र के बखरी बाजार गोलंबर के समीप शनिवार की अहले सुबह ट्रक व बाइक के बीच टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक ट्रक के साथ करीब 30 मीटर दूरी तक घसीटता रहा। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह वार्ड-10 निवासी हरिहर महतो का 23 वर्षीय पुत्र रौशन कुमार था। जबकि जख्मी चमरू ठाकुर का पुत्र कुणाल ठाकुर है। घटना की सूचना पर बखरी थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। उसके बाद शव को कब्जे में लिया और जख्मी के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
घटना का विवरण मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रौशन के साथ बाइक से लौट रहा जख्मी कुणाल ठाकुर ने बताया कि नागदह मोहल्ले के दिलखुश की शादी थी। उसकी शादी की खुशी शामल होन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.