ट्रक व बाइक की टक्कर, मिस्त्री गंभीर
देवघर, जून 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-गोड्डा मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना के स्टेडियम के समीप सोमवार को मैजिक ट्रक व बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर में चकरमा निवासी बिजली मिस्त्री निलेश झा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मोहनपुर पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल, देवघर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और मिस्त्री को सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मुकेश सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मैजिक ट्रक जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.