बेगुसराय, मई 16 -- साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के सनहा ढाला के समीप एनएच -31 पर शनिवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक और पिकअप के बीच सीधी टक्कर हो गई। इससे पिकअप पलट कर गड्ढे में जा गिरा। इसमें पिकअप पर सवार छह से अधिक मजदूर जख्मी हो गए। घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मची रही। घटना के बाद स्थानीय लोग दौड़ कर आये। उसके बाद सभी ज़ख्मियों को उठाकर इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। इनमें से जख्मी 60 वर्षीय तुलसी सिंह को गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर सोना कुमार ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कराया। जख्मी साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सबदलपुर गांव का रहने वाला है। जख्मी के परिजनों ने बताया कि सभी मजदूर बेगूसराय में निर्मानाधीन फ्लाइओवर में मजदूरी का काम करते हैं। फ्लाइओवर ...