गौरीगंज, फरवरी 27 -- जगदीशपुर, संवाददाता। अनियंत्रित ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के बाद ट्रक के साथ फरार हुए चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना के हाइवे स्थित टांडा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे चालक को बाहर निकाला और इलाज के लिए जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष डीके या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.