ट्रक व ई-रिक्शा में टक्कर, छह लोग घायल
पाकुड़, जून 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के काशीला स्कूल मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर एक डाला बॉडी ट्रक और टोटो के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टोटो चालक समेत लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर के वक्त टोटो में सवार कुछ लोग पाकुड़ से कोटलपोखर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक डाला बॉडी ट्रक आ रहा था। काशीला स्कूल मोड़ के पास एक बड़े वाहन ने तीखे मोड़ पर लापरवाही से ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे टोटो में सट जाने के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई । दुर्घटना में घायल बड़ी अलीगंज निवासी आरिफ शेख ने बताया कि तीखा मोड़ होने और बड़े वाहन द्वारा ओवरटेक किए जाने के कारण यह हादसा हुआ। घायलों में अली शेख, महिला और बच्चे शामिल हैं, जिन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.