बस्ती, जुलाई 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर अधिकांश जगहों पर ट्रक-वे लेन पर अवैध कब्जे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे गिट्टी, मोरंग व अन्य निर्माण सामग्री का अवैध रूप से भंडारण किए जाने से ट्रक-वे लेन गायब हो गया है। इसके चलते सामग्री लाने और ले जाने वाले भारी वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। जिससे यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। एनएच-27 पर कई स्थानों पर ट्रक-वे लेन का उपयोग निर्माण सामग्री रखने के लिए किया जा रहा है। इससे बड़े वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन चालकों को भी मुख्य लेन में आना पड़ता है। जिससे तेज रफ्तार वाहनों के बीच टक्कर की आशंका बनी रहती है। रात के समय और बरसात में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाता है।

वाहन चालकों की परेशानियां वा...